न्यूज डेस्क : अभी अभी मुंबई से ताजा खबर निकल कर आ रही है। मुंबई में एक 7 साल के बच्चे ने खेल-खेल पर 5 ₹ का सिक्का निगल लिया। जिसके बाद परिवार आनन-फानन में तुरंत बच्चे को राजीव गांधी मेडिकल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।
आपको बता दें उस वक्त अस्पताल के डिपार्टमेंट के पास एंडोस्कोपी की सुविधा नहीं थी। जिस कारण से बच्चे को KEM हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया।
जिसके बाद KEM हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने गंभीरता दिखाते हुए उस बच्चे का करीब 5 घंटे तक ऑपरेशन किया। और बच्चे के गले में फंसे हुए सिक्के को निकाल दिया। फिलहाल बच्चे की स्थिति बेहतर बताई जा रही है।