न्यूज डेस्क : जब से दुनिया में कोरोना ने कदम रखा चारों तरफ हाहाकार मची हुई है। कोरोना की वजह से बॉलीवुड, हॉलीवुड और सभी जगह रोक सी लग गई है। लम्बे समय के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड की तरफ से ताजा खबर सामने निकल कर आ रही है। अभिनेता रणबीर सिंह के जितने भी फैंस है। उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है रणवीर सिंह के फैंस जल्द ही उनकी नई मूवी देखने वाले हैं । अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म सूर्य पुत्र महावीर कर्ण में लीड रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। इनकी यह फिल्म पूजा इंटरटेनमेंट की फिल्म द्वारा बनाई जा रही है।
पूजा इंटरटेनमेंट के मेकर ने रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए चुना है। पूजा एंटरटेनमेंट का कहना है रणवीर सिंह इस रोल में फिट नजर आ रहे हैं। इसके लिए पूजा इंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से बात भी की है। वहीं रणवीर सिंह ने इस मूवी को करने के लिए हामी भी भर ली है। हालांकि इस फिल्म के बारे में अभी तक निर्माता की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।