न्यूज डेस्क : कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरा देश संकट से गुजर रहा है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से कोरोना वायरस को लेकर फोन पर काफी देर तक बातचीत की। आप की जानकारी के लिए बता दें श्रीलंका में अभी तक कोरोना के 1080 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिनमें से 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 660 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बातचीत में श्रीलंका के राष्ट्रपति से कहा इस संकट की घड़ी में श्रीलंका को भारत के लिए हर संभव सहायता प्रदान जारी रखना चाहिए। साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने पीएम मोदी को आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए सरकार के द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी दी।
बातचीत के दौरान दोनों देश के नेताओ ने भारतीय प्राइवेट सेक्टर के जरिए श्रीलंका में निवेश और मूल्य-संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए काफी देर तक चर्चा किये। वहीं अंत मे भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के लोगों और उनके स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी।