उत्तर प्रदेश के इन जगहों पर एक बार जरूर घूमें | Top 7 best places to visit in Uttar Pradesh

0

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप लोग आज के आर्टिकल में बात करने वाले हैं उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह के बारे में उत्तर प्रदेश भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो चारों और से भारत के कई दूसरे राज्यों से घिरा हुआ है। 18 मंडलों और 75 जिलों में विभाजित उत्तर प्रदेश राज्य अपने टूरिस्ट अट्रैक्शंस और प्राकृतिक सुंदरता के करण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यदि आप उत्तर भारत की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं। तो उत्तर प्रदेश राज्य का दौरा करना वाकई दिलचस्प हो सकता है।

उत्तरप्रदेश क्यों प्रसिद्ध है (What is very famous in Uttar Pradesh?)

उत्तर प्रदेश में कई धार्मिक और दर्शनीय मंदिर मौजूद है जो दुनिया भर में पॉपुलर है। उत्तर प्रदेश को भगवान श्री कृष्णा, गौतम बुद्ध अयोध्या पति श्री राम और ताजमहल जैसी अद्भुत जगह की भूमि के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश अपनी सुंदर वास्तुकला, प्राचीन संस्कृति ,स्वादिष्ट खाने के लिए बहुत ही फेमस है।

यदि आप उत्तर प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बने रहिए इसके आर्टिकल के साथ में जिसका नाम है टॉप 7 टूरिस्ट प्लेस ऑफ उत्तर प्रदेश

1.आगरा (Agara Up cities)

आगरा उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर मौजूद आगरा एक पॉपुलर शहर है। क्योंकि यहां दुनिया के सात अजूबे में से एक ताजमहल मौजूद है। यह फतेहपुर सीकरी और आगरा फोर्ट के साथ उत्तर प्रदेश के यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में जुड़ जाता है। इन तीनों जगह ने उत्तर प्रदेश के लोगों को विश्वभर में गौरवशाली महसूस करवाया है।

2.बनारस (cities in up )

बनारस विश्व का सबसे पुराना जीवित शहर वाराणसी है। जिसे काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। इसे भारत की आध्यात्मिक राजधानी कहा जाता है। वाराणसी का पुराना शहर गंगा के पश्चिम तट पर मौजूद है। जो सकरी गलियों की भूल भुलैया में फैला हुआ है। वैसे तो लगभग हर मोड पर वाराणसी में मंदिर मिल जाते हैं। लेकिन काशी विश्वनाथ मंदिर सबसे अधिक देखा जान वाला मंदिर है। और सबसे पुराना भी बनारस को भगवान शिवा के शहर के रूप में जाना जाता है।

3.लखनऊ (uttar pradesh cities)

लखनऊ एक बहुत ही सुंदर शहर है लखनऊ में कई सारे टूरिस्ट और हिस्टोरिकल प्लेस मौजूद है लखनऊ अपने अदब और तहजीब के साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए जाना जाता है। यह एक नवाबी शान शौकत वाला शहर है जो अपनी अवधि संस्कृति के लिए मशहूर है। साइंस सिटी, रूमी दरवाजा छात्र मंजिल बेगम हजरत महल पार्क ,शाही बावली जैसी कई जगह है। लखनऊ में घूमी जा सकती हैं।

4.अयोध्या (up city name)

अयोध्या को राम जी की जन्म भूमि भी कहा जाता है। अयोध्या भारत का एक ऐसा शहर है। जो उत्तर प्रदेश राज्य में सरयू नदी के तट पर मौजूद है। यह शहर अपने सुंदर और प्राचीन मंदिरों और सुंदर घटन के लिए जाना जाता है। कनक भवन और सीता की रसोई जैसी ऐतिहासिक जगह भी इस शहर में मौजूद है। जिसे देश के कोने-कोने से लोग देखने के लिए आते हैं। रामलाला मंदिर ,रामकोट नागेश्वर मंदिर, मोती महल जैसी प्रसिद्ध जगह है।

5.मथुरा (Mathura)

पांचवें नंबर पर मथुरा शहर आता है। मथुरा को श्री कृष्णा की नगरी भी कहा जाता है। मथुरा यमुना नदी किनारे उत्तर प्रदेश में मौजूद है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं। और अगर धर्म कर्म में आपकी रुचि है। तो मथुरा आपके लिए एक अच्छा शहर हो सकता है। यह एक धार्मिक स्थल है। जहां भगवान कृष्णा के कई मंदिर मौजूद हैं। यहा दुनिया भर से पर्यटक श्री कृष्णा के मंदिरों में घूमने के लिए आते हैं। कृष्णा की वजह से दुनिया भर के विदेशी लोग भी इस शहर में घूमने आते हैं। मथुरा में कंस किला, राधा कुंड ,मथुरा संग्रहालय जैसी कई जगह आप यहां घूम सकते हैं।

6. वृंदावन ( Vrindavan)

वृंदावन वह शहर है जिसके रंग में हर कोई रंग जाना चाहता है। जहां बस हर तरफ राधे राधे की गूंज होती है। वृंदावन उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर से 10 किलोमीटर दूर मौजूद है। पूरे देश में श्री कृष्णा जी के कई मंदिर मौजूद हैं। लेकिन वृंदावन की बात कुछ हो रही है। वृंदावन की कहानी आपने बचपन में बहुत सुनी होगी यहां कई मंदिर मौजूद है। जो श्री कृष्णा के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर शहर का मुख्य आकर्षण है। और इसके अलावा इस शहर कृष्णा मंदिर, कैसी घाट ,वन बिहार मंदिर, प्रेम मंदिर ,कई जगह के लिए भी पॉपुलर है।

7.इलाहाबाद (Allahabad)

सातवें नंबर पर आता है इलाहाबाद शहर इलाहाबाद को आज के समय प्रयागराज के नाम से जाना जाता है। प्रयागराज भारत के उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में मौजूद है। इसे तीर्थराज प्रज्ञा भी कहते हैं। जिसका पौराणिक नाम प्रज्ञा है यहां हर छह वर्षों में अर्थ कुंभ और 12 वर्षों में कुंभ मिले का आयोजन होता है। जिसमें दुनियाभर से श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। संगम, पातालपुरी मंदिर ,अक्षय वत खुसरो भाग कंपनी गार्डन स्वराज भवन यहां की कुछ घूमने लायक जगह हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here