Weather Update: 25 जून से रफ्तार पकड़ेगा Monsoon | Delhi में 28-30 जून | UP में आज हो सकती है बारिश

0

बिपरजॉय के चलते हाल ही में गुजरात राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात देखें गए तूफान का असर मानसून पर भी देखने को मिला मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चक्रवात के कारण मानसून में देरी हो रही है। और हल्का मानसून आने की संभावना जुटाई जा रही है।

कब तक मानसून आएगा

सुस्त बने रहे मानसून को रविवार यानी 25 जून से रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में भारत के कुछ हिस्सो उड़ीसा, बंगाल ,झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल देश में मानसून की एंट्री देर से हुई फिलहाल मानसून तमिलनाडु की आंध्र प्रदेश के कुछ कर्नाटक और बंगाल के कुछ हिस्सो में पहुंच चुका है। मानसून ने 8 जून को केरल में दस्तक दी थी। जो की सामान्य से एक सप्ताह देरी से पहुंचा था।

देश की राजधानी में मॉनसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 28 से 30 जून के बीच मानसून की दस्तक देने के संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून 27 जून तक आ सकता है फिलहाल दिल्ली एनसीआर में हल्की फुल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 27 जून तक के लिए एनसीआर में हल्की  फुल्की और भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में 22 से 24 जून को बादल छाये रहेंगे वहीं 25 से 27 जून को बारिश की संभावना बताई गई है।

दिल्ली का तापमान

दिल्ली में पिछले 24 घंटा में अधिकतम तापमान 38.201 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है अप में भी 25 जून से तेज बारिश शुरू होने का अनुमान है।

उत्तरप्रदेश में मौसम का हॉल

उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में एक दम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है जिसे मानसून को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है लखनऊ और कई और जिलों में बारिश के करण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कन्नौज और मैनपुरी शहर में सबसे अधिक बारिश होने से लोगों को राहत मिली उधर दक्षिण पूर्वी इलाकों की बात करें तो अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है प्रयागराज में भीषण गर्मी है 21 जून यानी बुधवार को यह शहर प्रदेश का सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश का इंतजार है। प्रदेश के कई इलाकों में 25 जून को बारिश होने की संभावना है।

देश के अन्य हिस्सों में मानसून

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, उड़ीसा ,असम ,  सिक्किम, हिमालय, पश्चिम बंगाल, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ,केरल और पश्चिम हिमालय में हल्की सी मध्य बारिश होने के आसार है मध्य महाराष्ट्र कोकण और गोवा में भी आज बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here